मास्को ने ब्रिक्स देशों से अमरीकी प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रयास करने की मांग की है।
रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने ब्राज़ील में ब्रिक्स देशों की बैठक आरंभ होने से पहले कहा कि अमरीका और उसके घटक देशों की ओर से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को रोकने के उद्देश्य से कोई योजना बनाई जानी चाहिए। पुतीन ने कहा कि वे देश, जो अमरीका और उसके घटक देशों की नीतियों का विरोध करते हैं उन्हें प्रतिबंधों के माध्यम से दंडित किया जाता है। रूस के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र संघ के परिप्रेक्ष्य में ब्रिक्स देशों के बीच सहकारिता बढ़ाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ब्राज़ील में ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन आरंभ हुआ है। भारत, रूस, चीन, ब्राज़ील और दक्षिण अफ़्रीक़ा इस संघ के सदस्य देश हैं।
15 जुलाई 2014 - 18:49
समाचार कोड: 624249
मास्को ने ब्रिक्स देशों से अमरीकी प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रयास करने की मांग की है।